डस्ट एलर्जी को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:13

डस्ट एलर्जी का उपचार

एलोवेरा का इस्तेमाल करें:

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा डस्‍ट एलर्जी में बेहद फायदेमंद है। डस्ट एलर्जी से बचने के लिए आप एलोवेरा का जूस या जेली का सेवन कर सकते हैं आपको एलर्जी से मुक्ति मिलेगी।

पुदीना और तुलसी का सेवन करें:

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी इम्यूनिटी बूस्ट करती है। पुदीने के साथ तुलसी का सेवन इसके फायदों को दोगुना कर देता है। पुदिना में मौजूद मेंथॉल सांस से जुड़ी समस्‍याओं और बंद नाक की समस्‍या को दूर करने में बेहद असरदार है। डस्ट एलर्जी को ठीक करने के लिए आप तुलसी और पुदीना का सेवन करें।

हल्दी का दूध पीएं:

एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी डस्ट एलर्जी का बेहतरीन उपचार है। गर्म दूध के साथ हल्दी का सेवन करके आप इस बीमारी का उपचार कर सकते हैं।

देसी घी का करें सेवन:

देसी घी कई तरह की एलर्जी से छुटकारा दिलाने में असरदार है। अगर आप डस्ट एलर्जी से परेशान हैं तो देसी घी का प्रयोग करें। आप नाक में देसी घी से हल्‍की मालिश करें और एक बूंद नाक में डालें। इसके इस्तेमाल से आपकी छींक रुक जाएगी। इसके अलावा आप घी का गुड के साथ भी सेवन कर सकते हैं।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info